Ladli Bahna Yojana latest news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाड़ली बहनों को 28वीं किस्त की सौगात दी। लाड़ली बहनों के खातों में सितंबर महीने की राशि 1250 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। अब यह राशि महिलाएं बैंक खाते में चेक कर सकती है। झाबुआ जिले के पेटलावद से मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ रुपये और 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में 450 रूपये गैस रिफिल की 48 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन किया।


