P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए दी जाएगी: बोले...

दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए दी जाएगी: बोले CM मोहन

अब लाड़ली बहनों को 1500 रुपये हर महीने मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि दीपावली की भाई दूज से लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह उनके खातों में अंतरित की जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सव कार्यक्रमों में मंगलवार देर रात सम्मिलित हुए। इस दौरन CM ने कहा, माता रानी के आशीर्वाद से सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पारंपरिक धुनों पर मां दुर्गा की आराधना की और माता रानी से प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति एवं नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और सहअस्तित्व का माध्यम भी है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और उत्साह को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य में सहभागी बने। मंच से कलाकारों ने देवी भजनों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सबसे पहले संस्था अलख द्वारा पांड्याखेड़ी में डालडा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संस्था को कार्यक्रम के आयोजन के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट