P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखंडवा में लंगूर का दिखा आतंक… 40 से ज्यादा लोग हुए घायल

खंडवा में लंगूर का दिखा आतंक… 40 से ज्यादा लोग हुए घायल

वन विभाग ने किया रेसक्यू

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ जिले के सुलगांव क्षेत्र में एक लंगूर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। पिछले कुछ समय से यह लंगूर गांव में लोगों को खरोंचने और अचानक हमला करने और सामान झपटने की घटनाओं के कारण चर्चा में था। उसने करीब से ज्यादा लोगों को हमला कर घायल कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना देने के बाद उसका रेस्क्यू किया गया।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और इंदौर रालामंडल से विशेष दल लंगूर को पकड़ने के लिए बुलाया गया। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने सुरक्षित दूरी से ट्रैंक्विलाइजर (बेहोशी) का डोज दिया। कुछ मिनट बाद लंगूर को नियंत्रित करके पिंजरे में रखा गया और वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

जेसीबी मशीन थी लंगूर की पसंद
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गांव के उत्तर क्षेत्र में जेसीबी मशीनों के आसपास यह लंगूर ज्यादा नजर आता था, और लोगों को खरोंचने और कई बार जख़्मी भी कर चुका था। लंगूर का आतंक गांव में इतना था कि लोग दिनदहाड़े गांव में अपने घर से बाहर निकलने से ही कतराने लगे थे। शनिवार को जब कई ग्रामीण लंगूर के हमले से घायल हुए, तब इन घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेस्क्यू की इस कार्रवाई में स्थानीय वनकर्मियों और इंदौर रालामंडल की टीम ने मिलकर हिस्सा लिया। अधिकारियों ने अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर उसे उकसाने की बजाय वन विभाग को सूचना दें, ताकि स्थिति को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट