खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— पुलिस विभाग ने एक बार फिर अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को अनुकंपा के आधार पर बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पृथ्वीराज लोधी के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत उस समय महज 2 वर्ष 5 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी के नाम पर बाल आरक्षक पद स्वीकृत किया गया।नियुक्ति पत्र मिलने पर परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से परिवार को कठिन समय में संबल मिला है। पुलिस विभाग ने भी स्पष्ट किया कि अपने कर्मियों और उनके आश्रितों के हितों की सुरक्षा तथा सहायता के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।
कटनी से खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव किया रिपोर्टमो. 9131308097
