सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/जबलपुर /कटनी औद्योगिक घराने एम गोयनका की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। वनमंडल जबलपुर के सिहोरा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरा स्थित मेसर्स निसर्ग इस्पात प्रा. लि. के फार्म हाउस परिसर में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।प्रारंभिक निरीक्षण में तेंदुए के शव के पास ही एक जंगली सूअर का शव भी मिला। बताया गया कि 12 अक्टूबर को भी इसी क्षेत्र में एक जंगली सूअर की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच अभी जारी है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव को वेटरनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ, जबलपुर भेजा गया है।
26 अक्टूबर को तेंदुए और जंगली सूअर दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही वन्यजीवों की संदिग्ध मौतों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


