सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंद घंटे के भीतर ही प्राणघातक हमला करने वाले अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया।घटना का विवरण:दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम गोपालपुर में पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी नाबालिग ने अशोक कुमार पिता रामदास नामदेव (उम्र 40 वर्ष), निवासी गोपालपुर पर कैंची से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शासकीय अस्पताल उमरियापान में भर्ती कराया गया।तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके विरुद्ध धारा 109(1)/296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जबलपुर स्थित बाल अभिरक्षा केंद्र भेज दिया गया है।पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि विष्णु शंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक का विशेष योगदान रहा।
कैंची से हमला करने वाला नाबालिग आरोपी ढीमरखेड़ा पुलिस की अभिरक्षा में
सम्बंधित ख़बरें


