CM Mohan Yadav’s On‑the‑Spot Action in Ratlam: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक फरियादी की समस्या सुनकर सिंघम की तरह ऑन द स्पोर्ट एक्शन लेते हुए दोषी पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दे दिया। CM Mohan Yadav यह अंदाज आज देशभर में खूब Viral हो रहा है। दरअसल, यह मामला एक four‑wheeler वाहन से जुड़ा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे कंपनी ने गलत गाड़ी बेची है। (Used‑car fraud case MP) सीएम डॉ. यादव के निर्देश के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – अलीराजपुर में दलित–मुस्लिम–आदिवासी एकता को लेकर हुई रणनीतिक बैठक – Khabar Digital
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम में एक जगह जनता से संवाद कर रहे थे। इस बीच पूनम चंद नाम का शख्स अपनी फरियाद लेकर उसके पास आया। उसे देखते ही सीएम डॉ. यादव ने अपने पास बुलाया और मामला पूछा। युवक ने बताया कि मसला उसकी गाड़ी का है। उसने फायनेंस पर 8 लाख 32 हजार की फॉर-व्हीलर ली थी। इस पर वह 9 लाख 86 हजार दे भी चुका है। बेचने वाली कंपनी ने बॉडी बदलकर एक साल पुरानी गाड़ी मुझे दे दी। मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हो गया।
यह भी पढ़ें –अब इन ट्रेनों में 8 की बजाय 12 डिब्बे लगेंगे, ज्यादा यात्री करेंगे सवारी – Khabar Digital
युवक की बात सुनकर Chief Minister Mohan Yadav तत्काल एक्शन में आए और फैसला ऑन द स्पॉट किया। उन्होंने वहीं खड़े पुलिस अधिकारी को दोषी युवक को हवालात में बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जिसने भी यह फ्रॉड किया है उसे 420 की धारा में गिरफ्तार करें। उसके बाद उन्होंने युवक के साथ कुछ समय बातचीत की और उसे गले से लगा लिया। उनके इस अंदाज की वहां मौजूद लोगों ने जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को सीएम डॉ. मोहन की तरह ही होना चाहिए। सरकार को गरीबों की इसी तरह तत्काल मदद करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें –CM ने चम्बल नदी में क्रूज़ की सवारी की, बोले- पर्यटन को नई पहचान देंगे – Khabar Digital


