भोपाल/ खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार 8 सितंबर 2025 की रात्रि में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। इस आदेश में कई जिलों के कुल 14 कलेक्टर सहित वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किए गए हैं।
इंदौर-जबलपुर समेत पांच जिलों के कलेक्टर बदले
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। नवीन आदेश के अनुसार, इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदले गए हैं।
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।




