P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 25 अगस्त के कार्यक्रम: जेपी नड्डा के...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 25 अगस्त के कार्यक्रम: जेपी नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 25 अगस्त के जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल से जबलपुर रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी के डुमना एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत एवं उनके साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

दोपहर 12.05 बजे – भाजपा कार्यालय रानीताल, दोपहर 12:45 – 3:30 बजे – स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता ततपश्चात दोपहर 3.40 बजे – नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय आगमन होगा।

यहां स्थानीय कार्यक्रम में प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर आधारित 04 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु अनुबंध हस्ताक्षर, श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण, आयुष्मान भारत योजना व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवाचारों का शुभारंभ में शामिल होंगे।

शाम 6 बजे लोहिया पुल, पंचमेढ़ी – स्व. सुभाषचंद्र बैनर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और शाम 6:30 बजे – ग्वारीघाट मां नर्मदा का अभिषेक एवं महाआरती ततपश्चात रात्रि 9:20 बजे भोपाल आगमन होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट