Mahavir Jayanti Holiday Date Change : मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती के अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए पहले घोषित तारीख में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश में यह सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च की बजाय 30 मार्च 2026 को रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
दरअसल, वर्ष 2026 के सरकारी कैलेंडर में पहले महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च (मंगलवार) को तय की गई थी। हालांकि, धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भगवान महावीर का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मनाया जाना है, जिसके चलते अवकाश की तारीख बदलने की मांग उठी थी।
भाजपा विधायक ने उठाई थी मांग
आपको बता दें की पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवकाश की तिथि में संशोधन करने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में जैन समाज की भावनाओं और पंचांग के अनुसार सही तिथि पर अवकाश घोषित करने की बात कही थी। सरकार ने इन सुझावों पर विचार करते हुए अब संशोधित आदेश जारी कर दिया है।



