P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Elderman Niyukti List : मोहन सरकार ने की नगर परिषद के...

MP Elderman Niyukti List : मोहन सरकार ने की नगर परिषद के एल्डरमेन की नियुक्ति

MP Eldermen Niyuktiya List : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने नगर परिषद के एल्डरमेन की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने प्रदेश की 169 नगरीय निकायों में एलडरमैन नियुक्त किए है। इसके लिए नगरीय विकास एंव आवास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। हालांकि चंबल और बुंदेलखंड की लिस्ट को होल्ड कर दिया है।

सरकार ने 25 जिलों के 123 नगर परिषदों में नियुक्तियां दी है। जिनमें हर नगर परिषद में 4-4 एल्डरमैन नियुक्त किए गए है। चंबल और बुंदेलखंड की लिस्ट फिलहाल होल्ड कर दी गई है। तो वही कुछ जिलों में नियुक्ति पर रोक से सस्पेंस बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि पद को लेकर खिंचतान के चलते संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर जानकारी देते हुए नियुक्त नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट