P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में आफत: ओले-बारिश-आंधी से फसलों को नुकसान, शिवपुरी में किसान...

मध्य प्रदेश में आफत: ओले-बारिश-आंधी से फसलों को नुकसान, शिवपुरी में किसान बिजली गिरने से जिंदा जला

मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर जारी

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बारिश, ओले और आंधी का दौर जारी है। बीती रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम की मार देखने को मिली। शिवपुरी जिले में झोपड़ी पर बिजली गिरने से एक किसान जिंदा जल गया। यह हादसा इलाके में भारी सनसनी फैलाने वाला साबित हुआ।

ग्वालियर और मंदसौर में ओले

ग्वालियर और मंदसौर जिलों में ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। वहीं भोपाल, भिंड, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा और गुना में बारिश हुई। सुबह रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया है।

कोहरा और विजिबिलिटी पर असर

भोपाल और सीहोर में विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक रह गई। दतिया, रायसेन, उज्जैन, मुरैना, देवास, धार, इंदौर, खजुराहो, रीवा, सतना, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर और शिवपुरी कोहरे के आगोश में रहे। मंडला, नौगांव, टीकमगढ़ और मलाजखंड में मध्यम और घना कोहरा देखा गया।

ट्रेन सेवाओं पर असर

दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। रात के तापमान में गिरावट नहीं हुई, सभी शहरों में पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। बारिश थमने के बाद ठंड का दौर बढ़ सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और भविष्य का मौसम

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सिस्टम लौटने पर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, 4 दिन तक बारिश की संभावना है। 2 और 5 फरवरी को नया विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

भोपाल में दिन और रात का तापमान

भोपाल में रातें ठंडी और दिन गर्म हैं। फरवरी में दिन का तापमान 25 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट