उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़े आकार की फूल-मालाओं को अर्पित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित रखने और सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। देखा जा रहा था कि बड़ी मालाओं के कारण गर्भगृह में भी अव्यवस्था होती थी, जिसके बाद मंदिर समिति ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विशाल फूल मालाओं को लेकर निर्णय
मंदिर प्रशासन के अनुसार विशाल मालाओं के कारण गर्भगृह एवं परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित होती थी और व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई आती थी। नए नियम के चलते अब केवल छोटी एवं सामान्य आकार की मालाएं ही भगवान महाकाल को अर्पित की जा सकेंगी।
प्रशासक प्रथम कौशिक की अपील
प्रशासक प्रथम कौशिक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में आते समय निर्धारित आकार की ही मालाएं लेकर आएं और मंदिर की नई व्यवस्था में सहयोग करें।


