P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : बुलेट पर साइलेंसर लगाना पड़ा महंगा… यातायात पुलिस और...

Chhindwara News : बुलेट पर साइलेंसर लगाना पड़ा महंगा… यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

ऑटो पार्ट्स की दुकान से 10 साइलेंसर जब्त

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा में बुलेट पर साइलेंसर लगाना ऑटो पार्ट्स संचालक को महंगा पड़ गया है, कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेज आवाज के 11 साइलेंसर को ऑटो पार्ट्स की दुकान से जब्त किया है, और साथ ही संचालक पर भी कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी हैं, वहीं मौके पर एक बुलेट में साइलेंसर लगाया जा रहा था, उस पर भी कार्रवाई करते हुए यातायात थाने में खड़ा करा दिया गया है।

साइलेंसर के चाहने वालों में हड़कंप
इस कार्रवाई को देखकर आसपास के लोग भी में चर्चाओं का विषय बना हुआ है, पुलिस की कार्रवाई की हर कोई तारीफ हो रही, क्योंकि सड़कों पर बुलेट पर तेज आवाज के कारण आसपास वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, कर्कश ध्वनि से कान के पर्दे फटने जैसा महसूस होता था। वहीं अब जिन-जिन की गाड़ियों में तेज आवाज के साइलेंसर लगे हैं, ऐसे लोगों में हड़कंप मच चुका है, अब को जल्द इसे निकलवाने की फिराक में घूमते नजर आ रहे हैं।

टीआई आशीष धुर्वे ने दी जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बुलेट पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर जो लोग घूम रहे हैं, लगातार उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके साइलेंसर को जब्त कर लगाने वाले स्थान का पता लगाया जा रहा है, और उस पर भी लगातार कार्रवाई की जा रहा है। अब ऐसे दुकानदारों को भी बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल एक दुकानदार के पास से 11 साइलेंसर जब्त किए गए हैं।

यातायात प्रभारी ने की लोगों से अपील
यातायात प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि छिंदवाड़ा में पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों और तेज आवाज करने वाली बुलेट और यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है, और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले में लोगों को हिदायत दी गई है कि वो इस तरह के कृत्य करने से बचे, वरना कार्रवाई में अगला नंबर उनका भी आ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट