P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : नववर्ष पर महाकाल मंदिर में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब…....

Ujjain News : नववर्ष पर महाकाल मंदिर में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब…. तैयारियां तेज

भक्तों के दर्शन की विशेष व्यवस्था

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ नववर्ष के दौरान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पानी और शौचालय की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, साथ ही कर्कराज पार्किंग से श्रद्धालुओं को मानसरोवर तक प्रवेश करवाकर टनल के माध्यम से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। दर्शन के बाद श्रद्धालु बड़े गणपति मार्ग से बाहर निकलेंगे।

भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन भस्मार्ती बुकिंग बंद रहेगी। इस अवधि में केवल ऑफलाइन तरीके से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलित भस्मार्ती व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी तेज
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारू करने और पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज की जाएगी। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी को निर्धारित रूट और नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि नए वर्ष पर होने वाले दर्शनों को सरल और सुरक्षित बनाया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट