Mahakal News : उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के लिए कोलकाता की एक श्रद्धालु ने 25 किलो वजनी चांदी का द्वार कोलकता की निभा ने दान किया है। यह द्वार करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। सोमवार, 15 दिसंबर को इस चांदी के द्वार को विधि-विधान से पूजन कर गर्भगृह में लगाया गया।
50 लाख की लागत से तैयार हुआ चांदी का द्वार
कोलकाता के रहने वाले निभा प्रकाश बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं, जोकि महाकालेश्वर के दर्शन को समय-समय पर आते रहे हैं। उन्होंने मंदिर के पंडित भूषण व्यास के प्रेरणास्वरुप लकड़ी पर 25 किलो चांदी की परत चढ़वाकर दो पल्ले तैयार कराए हैं। इस चांदी के द्वार पर नंदी, ओंकार, त्रिशूल, कलश की आकृतियों के साथ फूल और बेलबूटे उकेरे हुए हैं। करीब 50 लाख रुपये तैयार किए चांदी के द्वार को निभा ने बाबा महाकाल मंदिर को दान किया।
पूर्व में भी लगा था चांदी का द्वार
बता दें कि गर्भगृह में पहले से चांदी द्वार लगा था, लेकिन समय के साथ उसकी चमक कम हो गई थी। वहीं बाबा की भक्त निभा ने नया चांदी का द्वार बनवाया और बाबा को अर्पित किया। उन्होंने यह नवंबर माह की अंतिम सप्ताह में दान किया था, लेकिन इसे अब उसे विधि विधान से पूजन कर लगाया गया है। इस दौरान मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने दानदाता निभा को भगवान का प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया।


