P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजीवन ज्योति अस्पताल के पास बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का एटीएम गायब, चोर...

जीवन ज्योति अस्पताल के पास बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का एटीएम गायब, चोर पूरी मशीन उखाड़कर ले गए – थाने से आधा किलोमीटर दूरी पर बड़ी वारदात

खबर digital/न्यूज़ कटनी – शहर में चोरी की एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। माधवनगर थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति अस्पताल के पास बंधन बैंक के बाजू में स्थापित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का एटीएम देर रात अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। वारदात थाने से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सूत्रों के अनुसार, चोरों ने पूरी योजना बनाकर एटीएम मशीन को उसके बेस से काटकर अलग किया और उसे वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए। एटीएम में कितनी नकद राशि मौजूद थी, इसका अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि मशीन में लाखों रुपये भरे हो सकते हैं।सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम बूथ का शटर खुला देखा तो उन्हें घटना का संदेह हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों के वाहन और पहचान का सुराग जुटाने में लगी है।घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त के बावजूद एटीएम चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट