Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशलौकी की बेल के नीचे नशे का खेल… पुलिस ने जेसीबी से...

लौकी की बेल के नीचे नशे का खेल… पुलिस ने जेसीबी से की खुदाई

286 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद

मैहर/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ जिले के ताला थाना अंतर्गत आने वाले सन्नेही गांव में पुलिस ने एक अनोखा लेकिन गंभीर मामला उजागर किया है। नशे के सौदागरों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए नशीली कफ सिरप की शीशियां रेत के ढेर में छिपा रखी थीं, जिसके ऊपर लौकी की बेल लहरा रही थी ताकि किसी को शक न हो। मगर ताला पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सटीक सूचना से यह चाल सफल नहीं हो सकी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गांव के बाहरी हिस्से में बने एक मकान के सामने रेत का बड़ा ढेर पड़ा था। रेत के ऊपर लौकी की बेल इतनी घनी थी कि किसी को यह अनुमान नहीं हो सकता था कि इसके नीचे नशे का जखीरा छिपा है। पुलिस ने जब बेल हटाकर खुदाई कराई तो एक के बाद एक बोरी निकलने लगी। जेसीबी मशीन की मदद से जब पूरी खुदाई कराई गई तो बोरी दर बोरी नशीली कफ सिरप की कुल 286 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद हुईं।

एक आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह नशीली कफ सिरप कहां से लाई गई थी, और किसे सप्लाई की जानी थी। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

पुलिस की सतर्कता, खतरे से बचा गांव
गांव में रेत के नीचे नशे की बोतलें छिपाना इस बात का प्रमाण है कि तस्कर अब नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पुलिस की सजगता से यह मामला खुल गया। ताला थाना पुलिस ने जब्त नशीली कफ सिरप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बरामद दवाओं का मूल्य 57 हजार 629 रुपये बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट