छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत होटल में कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आठ जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बीस हजार रूपये और ताश के पत्ते जब्त किए हैं, और सोमवार को जुलूस निकालकर और एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।
टीआई आशीष धुर्वे ने दी जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि साकेत होटल की सूचना मिली थी कि जुआ का संचालित किया जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, उनके पास से 52 पत्ते और बीस हजार रुपये बरामद किए हैं, पुलिस ने इस मामले में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने निकाला जुआरियों का जुलूस
कोतवाली थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़े गए लोगों का पुलिस ने जुलूस निकाला, और एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि होटल में जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद पुलिस में रविवार और सोमवार की रात दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, बृजेश रघुवंशी, युवराज, अमीर सिंह, रंजीत, सागर डेहरिया, राजकुमार, सत्येंद्र, राजेन्द हंसमुख, विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


