P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Monday, May 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Transfer List: मध्यप्रदेश में फिर बड़े तबादले, 15 अधिकारी यहां से...

MP Transfer List: मध्यप्रदेश में फिर बड़े तबादले, 15 अधिकारी यहां से वहां, आदेश जारी

MP Transfer List: मध्यप्रदेश में तबादलों को दौर जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग ने दो आदेश जारी करते हुए 15 अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। इस फेरबदल को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के लिए जमीनी स्तर पर टीम को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।

अतिक्रमण दस्ते में नई नियुक्तियां

शहर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अतिक्रमण की शिकायतों को देखते हुए नई टीम तैनात की गई है।

महेश गौहर: उत्तर विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे।
बलवीर मलिक: नरेला विधानसभा क्षेत्र के अतिक्रमण अधिकारी बनाए गए हैं।
शैलेंद्र सिंह भदौरिया: इनके पास गोविंदपुरा और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा का संयुक्त प्रभार होगा।
सृष्टि भदौरिया: मध्य विधानसभा से हटाकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविद्र यादव: मध्य विधानसभा के प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी होंगे, जबकि शुभम गौर उनके सहायक के रूप में कार्य करेंगे।
नासिर खां: इन्हें मुख्यालय के साथ-साथ कोर्ट केस और शाम के समय चलने वाले विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान का जिम्मा दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के बदले गए जोन

प्रीतेश गर्ग: अब जोन-1 की स्वच्छता व्यवस्था संभालेंगे।
अरविंद चौधरी: जोन-8 में पदस्थ किए गए हैं।
जितेंद्र शर्मा: जोन-9 और वासुदेव उदेनिया को जोन-10 का जिम्मा मिला है।
अमन पाल: जोन-11 की कमान संभालेंगे।

क्षेत्रीय अदला-बदली

जोन-19 के रमाकांत यादव और जोन-18 के मधुसूदन तिवारी के प्रभार आपस में बदल दिए गए हैं। विशाल माहेश्वरी को जोन-21 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण पर फोकस

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर किए गए इन तबादलों को शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट