P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमातृधरा अभियान: कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में महिला संगठन और बच्चे...

मातृधरा अभियान: कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में महिला संगठन और बच्चे हुए सम्मानित

MatruDhara Abhiyan Jhabua

झाबुआ/ खबर डिजिटल/ नावेद रजा/ मातृधरा अभियान के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन आजीविका भवन झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई से महिला संगठनों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संस्थाओं ने वृक्षारोपण व जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। कलेक्टर मीना ने कहा कि “मातृधरा” अभियान की थीम “नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति” महिलाओं की भूमिका को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि चाहे महिलाएं गृहिणी हों या कामकाजी, सभी ने समान रूप से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभाई है।

एसडीएम पेटलावद एवं अभियान की नोडल अधिकारी तनुश्री मीणा ने बताया कि विभिन्न संगठनों ने प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।

महाशक्ति महिला मंडल राणापुर की यशवी शाह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कलेक्टर को RRR आधारित पौधा भेंट किया। शारदा निनामा, रेणु कछावा और छात्रा प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव मंच से साझा किए।

पीएम श्री विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर रोटला एवं अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। राणापुर की महिलाओं ने नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, वहीं बालक रविराज डामोर ने “बरगद का पेड़” बनकर संरक्षण का संदेश दिया।

शपथ एवं पुरस्कार वितरण

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने भारतीय हथकरघा के संरक्षण व उपयोग की शपथ दिलाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिनमें नुक्कड़ नाटक, भजन संध्या, स्लोगन, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, फेस पेंटिंग आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन, एसडीओ राज भास्कर गाचले, बीईओ रामा आयशा कुरैशी, प्राचार्य सीमा त्रिवेदी सहित कई महिला संगठन की सदस्याएँ मौजूद रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट