P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंच से राशन दुकान संचालक...

Breaking News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंच से राशन दुकान संचालक को हड़काया

ग्रामीणों ने की थी शिकायत

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार जनता को लाभ देने का काम कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक बड़ा तबका बीजेपी ज्वाइन करता दिखाई दे रहा है। जनता को लाभ देने के क्रम में मंत्री राजपूत ने एक बार फिर पीडीएस दुकान संचालक को हड़काया, क्योंकि उसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी।

मंच से लगाया दुकान संचालक को फोन
ग्रामीणों की शिकायत के बाद राशन दुकानदार को मंत्री गोविंद राजपूत ने हड़काया,मंच से ही फोन लगाया। मंत्री राजपूत सुरखी विधानसभा के ग्राम खेजरामाफी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। ग्रामीणों के सामने फोन पर राशन दुकानदार को मंत्री ने हिदायत दी, कहा कि अब शिकायत आई तो पद से हटा दिया जाएगा।

मंत्री राजपूत का विभाग खाद्य,आपूर्ति और नागरिक
शासकीय राशन दुकान खाद्य, आपूर्ति और नागरिक कल्याण विभाग के अधीन होती है और इस विभाग के मंत्री खुद गोविंद सिंह राजपूत है। अपनी ही विधानसभा सुरखी से राशन वितरण में आई शिकायत से मंत्री सख्त नजर आए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट