P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: पहले कांग्रेस विधायक और अब BJP विधायक मुनमुन घोड़ी पर सवार,...

सिवनी: पहले कांग्रेस विधायक और अब BJP विधायक मुनमुन घोड़ी पर सवार, नोटों की बौछार के बीच हुआ शिलान्यास

"विकास की राह या घोड़ी की चाल? केवलारी में भाजपा-कांग्रेस विधायकों के बीच छिड़ी अनोखी होड़, वीडियो वायरल"

​सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की राजनीति में नेताओं के अंदाज अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं, लेकिन इन दिनों केवलारी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास से ज्यादा चर्चा विधायकों की ‘सवारी’ की हो रही है। विकास की जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायक घोड़ी पर सवार होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

​भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन का ‘राजसी’ अंदाज

​ताजा मामला भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन का है, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक मुनमुन जब निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने गांव पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने गांव के बाहर ही उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें घोड़ी पर बिठाया गया और गाजे-बाजे के साथ गांव में प्रवेश कराया गया। इस दौरान समर्थकों में इतना उत्साह था कि विधायक पर ‘निछावर’ के रूप में नोटों की जमकर बौछार की गई।

​कांग्रेस बनाम भाजपा: घोड़ी पर छिड़ी जंग

​दिलचस्प बात यह है कि यह ट्रेंड केवल भाजपा तक सीमित नहीं है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के केवलारी विधायक का भी इसी तरह घोड़ी पर बैठकर गांव पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था। अब भाजपा विधायक के उसी अंदाज में नजर आने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा आम हो गई है कि क्या केवलारी में जनसंपर्क का पैमाना अब ‘घोड़ी की सवारी’ बन गया है?
​जनता के बीच पैठ बनाने की होड़
​चुनावी माहौल हो या सामान्य जनसंपर्क, मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता अब पारंपरिक तरीकों को अपना रहे हैं। गाजे-बाजे, फूलों की वर्षा और अब घोड़ी पर सवार होकर शक्ति प्रदर्शन करना केवलारी की राजनीति का नया चेहरा बन गया है। अब देखना यह है कि घोड़ी की यह दौड़ विकास की रफ्तार बढ़ाती है या सिर्फ सोशल मीडिया की सुर्खियां बनकर रह जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट