Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशचोरों ने, पंचर की दुकान से उठाया औजार… फिर मोबाइल की दुकान...

चोरों ने, पंचर की दुकान से उठाया औजार… फिर मोबाइल की दुकान से लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडौरी बस स्टैंड इलाके में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने यहाँ स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किये। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा की भावना और चिंता देखी जा रही है, साथ ही शहर की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​
​मिली जानकारी के मुताबिक, रोशन मोबाइल में ​चोरों ने सबसे पहले पास ही में स्थित एक पंचर की दुकान में सेंधमारी की। ​वहाँ से उन्होंने शटर तोड़ने के लिए सब्बल और लोहे के अन्य औजार चोरी किए। ​इन्हीं औजारों की मदद से चोरों ने रोशन मोबाइल दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। ​दुकान के भीतर रखे कीमती मोबाइल फोन और दूसरे कीमती सामान समेटकर चोर रात के अंधेरे में फरार हो गए।
​
​सोमवार की सुबह जब दुकान संचालक रोज़ की तरह अपनी दुकान पर पहुँचा, तो वहाँ का नज़ारा देखकर दंग रह गया। दुकान का शटर बीच से मुड़ा और टूटा हुआ था। संचालक ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
​ दुकान से कुल कितने रुपये का सामान चोरी हुआ है, इसका सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जब दुकानदार अपने पूरे स्टॉक का मिलान कर लेगा, उसके बाद ही वास्तविक नुकसान की सही कीमत साफ़ हो पाएगी।
​
​चोरी की यह वारदात शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले मुख्य बाजार क्षेत्र में हुई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार जैसे इलाकों में रात की गश्त को और अधिक मजबूत और असरदार बनाया जाना चाहिए। ​इधर, कोतवाली पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस द्वारा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जाँच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट