P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना में इंदौर जैसा हादसा रोकने कलेक्टर की सख्ती… पेयजल व्यवस्था का...

मुरैना में इंदौर जैसा हादसा रोकने कलेक्टर की सख्ती… पेयजल व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

कई स्थानों पर मिली गंभीर लापरवाही

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले में इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड पूरी तरह सतर्क नजर आए। इसी क्रम में कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल सप्लाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंभीर लापरवाही सामने आई।

गंदे नालों के बीच पीने के पानी की लाइन
कलेक्टर को गंदे नालों के बीच से गुजरती पेयजल पाइपलाइन देखने को मिली, जिससे घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। सिग्नल बस्ती क्षेत्र में कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया, जहां नागरिकों ने गंदे पानी और पाइपलाइन लीकेज की समस्या खुलकर बताई।

पाइपलाइन मिली लीकेज
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई वार्डों में पाइपलाइन में लीकेज है, जिससे नालों का दूषित पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पेयजल की शुद्धता की बात
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पेयजल की शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को दुरुस्त कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और समय-समय पर जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस सख्ती से नागरिकों ने राहत की उम्मीद जताई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट