भोपाल/ खबर डिजिटल/ Rahul Gandhi MP Visit: अब तक इंदौर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस लगातार मोहन सरकार पर हमलावर है। वहीं एमपी कांग्रेस ने 11 जनवरी को इंदौर में बड़े आंदोलन की घोषणा की है। खबर है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस सुप्रीम राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि लंबे समय से मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है। अभी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो मुद्दे प्रमुख है जिस को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेर रही है। पहला मुद्दा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत… दूसरा मुद्दा मनरेगा का नाम बदलने के विराेध मध्यप्रदेश में जिसकी अगवाई मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर जिले से कर चुके हैं।
11 को इंदौर आ सकते हैं राहुल गांधी
Rahul Gandhi likely to visit Indore for protest – कांग्रेस ने 11 जनवरी 2026 को इंदौर में बडे आंदोलन करने की घोषणा की है। इस मुद्दे पर बीजेपी और राज्य सरकार की तगड़ी घेराबंदी करने की योजना बनाई है। आंदोलन की तैयारियों को लेकर जीतू पटवारी रविवार को इंदौर पहुंचे, उन्होंने गांधी भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ आंदोलन की रुपरेखा बनाई। कांग्रेस ने इंदौर में हुई मौत के बाद एक बार फिर मोहन सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हर दिन कांग्रेस यही जवाब मांग रही है कि जिस इंदौर शहर को सबसे स्वच्छ शहर दर्जा मिला है। वहां पानी पीने से 17 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन… यही नहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत मामले में दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई न करने का भी आरोप लगा रही है।
यह भी पढ़ें –Viksit Bharat G RAM G: ईरोड में शिवराज सिंह ने श्रमिकों से किया संवाद, – Khabar Digital
आधिकारिक पुष्टि नहीं
Indore News Today – राहुल गांधी का इंदौर आने को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। लेकिन अभी तक दिल्ली से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसके बवजूद प्रदेशभर में कांग्रेसी इंदौर जाने की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए 11 जनवरी को राहुल गांधी के भी यहां आने की चर्चा है। लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
इंदौर में 17 लोगों की मौत पर सियासत गर्म
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है। बीते रविवार को ओमप्रकाश शर्मा ने दम तोड़ दिया। इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा चुकी है। विपक्षी दल कांग्रेस, सपा, बसपा प्रदेश की मोह सरकार को घेर ही रहे हैं। कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने इस मामले में अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें –मुरैना में खुद को SDM का गनमैन बताकर थाने पहुंचा युवक… व्यापारियों के साथ थाने में किया हंगामा – Khabar Digital
मनरेगा के नाम बदलने का विरोध
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मनरेगा का नाम बदलने के विराेध में सड़कों पर आ गए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहाेर जिले से विरोध प्रदर्शन के साथ पदयात्रा शुरू कर दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने मनरेगा – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर अब विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण VB-G-RAM-G करने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने इच्छावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरी में मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया और केंद्र सरकार के नए कानून को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा।
MP Police Strict: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी… – Khabar Digital


