P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल अहीर यादव समाज के चुनाव में जीते जितेंद्र यादव… 340 में...

भोपाल अहीर यादव समाज के चुनाव में जीते जितेंद्र यादव… 340 में से हासिल किए 224 मत

अहीर यादव समाज को मिला नया अध्यक्ष

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में अहीर यादव समाज के लोग बहुतायत में निवास करते हैं, कभी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का गृहक्षेत्र रहा बरखेड़ी क्षेत्र में अहीर यादव समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अध्यक्ष पद पर जितेंद्र यादव काबिज
अहीर यादव समाज के चुनाव के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र यादव ने 224 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में जितेंद्र यादव को स्पष्ट बहुमत मिला। जहां जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया, और दोनों प्रत्याशियों के गले में फूल-मालाए पहनाकर सामाजिक एकता संदेश दिया। इस अवसर पर जितेंद्र यादव ने समाज के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे यादव समाज के हित, एकता और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
जितेंद्र यादव की जीत पर समाज के विशाल यादव, एडवोकेट विनोद यादव, गेंदा पहलवान, श्याम यादव सहित सभी समाजजनों ने शुभकामनाएं दी। चुनाव अधिकारी बीडी यादव ने कहा कि 359 में से 340 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 5 मत निरस्त किए। जिसमें 224 मत विजय प्रत्याशी और 111 प्रतिद्वंद्वी को मिले।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट