P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमहाकाल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, हथौड़े…...

महाकाल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, हथौड़े… नेहा होटल के समीप अवैध इमारत जमींदोज

भारी पुलिस बल रहा तैनात

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ नगर पालिक निगम ने अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में सुबह करीब 7 बजे महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के समीप बने एक अवैध बहुमंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया गया।

अवैध ढांचे को किया जमींदोज
जानकारी के अनुसार भवन क्रमांक 97/7/ए, जो नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद के नाम पर दर्ज है, पर बिना किसी अनुमति के G+3 (चार मंजिला) अवैध निर्माण किया गया था। यह भवन नगर निगम के जोन क्रमांक-3 क्षेत्र अंतर्गत आता है। निगम की टीम ने पोकलेन मशीनों की सहायता से अवैध ढांचे को जमींदोज किया।

सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती ने किया नेतृत्व
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, भवन अधिकारी दीपक शर्मा एवं रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार द्वारा किया गया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए किसी भी निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट