मुंबई : भारत की प्रमुख एपीआई (API) निर्माता कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड के नेतृत्व ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी धमक दिखाई है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सलोनी वाघ और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिवानी वाघ को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘एवेंडस वेल्थ–हुरुन इंडिया U40 अवॉर्ड्स 2025’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत के उन सबसे प्रभावशाली युवा उद्यमियों को दिया जाता है जो नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से उद्योगों को नया आकार दे रहे हैं।
नेतृत्व और वैश्विक विस्तार की पहचान डॉ. सलोनी और शिवानी वाघ के नेतृत्व में सुप्रिया लाइफसाइंस ने न केवल व्यवसाय की निरंतरता को मजबूत किया है, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं तक गुणवत्तापूर्ण एपीआई की पहुँच भी सुनिश्चित की है। हुरुन इंडिया का यह सम्मान उनके द्वारा अपनाई गई सतत विकास (Sustainability) और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस की नीतियों पर मुहर लगाता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में इन दोनों युवा नेतृत्वकर्ताओं को ‘द मोमेंट ऑफ लिफ्ट अवॉर्ड’ से भी नवाज़ा जा चुका है, जो फार्मा क्षेत्र में उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
आभार और भविष्य का संकल्प सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सलोनी वाघ ने इसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया और कहा कि यह पुरस्कार भारत से एक विश्वस्तरीय नवाचार-आधारित फार्मा व्यवसाय बनाने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है। वहीं, शिवानी वाघ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय उद्यमी आज वैश्विक स्तर पर साहस के साथ व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं और सुप्रिया लाइफसाइंस संचालन में उत्कृष्टता और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेगी।


