छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने ही अपनी ढाई साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया है और जांच शुरू कर दी है।
पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
दरअसल 10 जनवरी को चांद थाना क्षेत्र के ग्राम परसगांव निवासी रामदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ढाई साल की बेटी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में और मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि मासूम की गला घोंटकर हत्या की गई है, इसके बाद पुलिस ने मां से पूछताछ की तो सामने आया कि मां ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी और उप पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि 10 जनवरी को मासूम बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम में सामने आया कि मासूम की हत्या गला घोंटकर की गई है। इसके बाद जब मां से पूछताछ की गई तो सामने आया कि उसी ने बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके चलते कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।


