P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP में गोमांस की तस्करी पर सियासत: बजरंग दल ने महापौर पर...

MP में गोमांस की तस्करी पर सियासत: बजरंग दल ने महापौर पर लगाया बड़ा आरोप, मांगा इस्तीफा…

महापौर के नेम प्लेट पर पोती कालिख

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत अब गौमांस की तस्करी को लेकर गरमा गया है। भाजपा महापौर पर बजरंग दल ने बड़ा आरोप लगाता हुए महापौर मालती राय से इस्तीफे की मांग की है। दरअसल, राजधानी भोपाल के जिंसी चौराहे स्थित स्लाटर हाउस से 26 टन गौमांस की तस्करी का हाल ही में खुलासा हुआ था। जिसमें मुख्य आरोपी असलम कुरैशी पर कथित रूप से सरकारी संरक्षण का आरोप लगा है। असलम कुरैशी गोमांस को बैंकॉक और दुबई जैसे खाड़ी देशों में भेज रहा था। मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है।

बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि महापौर मालती राय खुद गोमांस मामले में लिप्त हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे बाजी की।

SIR में विसंगतियों को लेकर उमंग सिंघार ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, कहा – स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे आयोग – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट