भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही बीजेपी दफ्तर में अवकाश को छोड़कर सभी कार्यदिवस पर प्रदेश के मंत्रियों की ड्यूटी लगाना शुरु की थी, वो यहां पर आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हैं। संगठन की व्यवस्था का मार्च महीने का रोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें सबसे ऊपर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल का नाम शामिल है। उनके साथ में प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर की ड्यूटी लगाई गई है।
2 मार्च से होगी मंत्रियों से मुलाकात की शुरुआत
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की शुरुआत 2 मार्च से होने वाली है। इस दिन डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे। इसके साथ ही अबकी बार कुल 17 दिन मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें नगरीय प्रशासन और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन मंत्री लखन पटेल, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का नाम शामिल नहीं है।
छुट्टियों के दिन नहीं लगाई ड्यूटी
1 मार्च रविवार को, 3 से 5 मार्च तक होली की छुट्टी, 7 मार्च शनिवार को, 8 मार्च रविवार को, 14 मार्च शनिवार को, 15 मार्च रविवार को, 19 मार्च गुडी पड़वा को, 21 मार्च शनिवार को, 22 मार्च रविवार को, 27 मार्च शुक्रवार राम नवमीं को, 28 मार्च शनिवार को, 29 मार्च रविवार को अवकाश का दिन घोषित किया गया है, जिसके चलते इन दिनों में कोई भी मंत्री बीजेपी दफ्तर में नहीं बैठेगा।
इन तारीखों पर ये मंत्री सुनेंगे व्यथा
2 मार्च सोमवार को जगदीश देवड़ा(वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग), गौतम टेटवाल (कौशल विकास एवं रोजगार विभाग) लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री, 6 मार्च शुक्रवार को कुंवर विजय शाह (जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग), नरेन्द्र शिवाजी पटेल (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा), राजो मालवीय प्रदेश मंत्री, 9 मार्च सोमवार को राजेन्द्र शुक्ल डिप्टी सीएम (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), नारायण सिंह पंवार (मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग), मनीषा सिंह(विधायक) प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 मार्च मंगलवार को प्रहलाद पटेल (पंचायत एवं श्रम मंत्री), राधा सिंह (पंचायत राज्यमंत्री), नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष, 11 मार्च बुधवार को उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री), दिलीप जायसवाल (कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री), अर्चना सिंह प्रदेश मंत्री, 12 मार्च गुरुवार को करण सिंह वर्मा (राजस्व मंत्री),संगीता सोनी प्रदेश मंत्री, 13 मार्च शुक्रवार को संपतिया उईके (पीएचई मंत्री), जयदीप पटेल प्रदेश मंत्री,16 मार्च सोमवार को तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री), डॉ. प्रभुलाल जाटवा प्रदेश उपाध्यक्ष, 17 मार्च मंगलवार को एदल सिंह कंसाना (कृषि मंत्री), क्षितिज भट्ट प्रदेश मंत्री,18 मार्च बुधवार को निर्मला भूरिया (महिला एवं बाल विकास मंत्री), राजेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री, 20 मार्च शुक्रवार को नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय मंत्री), डॉ. प्रभुराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, 23 मार्च सोमवार को नागर सिंह चौहान (अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री), नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष, 24 मार्च मंगलवार को प्रद्युम्न सिंह तोमर(ऊर्जा मंत्री), लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री, 25 मार्च बुधवार को राकेश शुक्ला (नवकरणीय ऊर्जा मंत्री), बबीता परमार प्रदेश मंत्री, 26 मार्च गुरुवार को चेतन्य काश्यप (एमएसएमई मंत्री), राजो मालवीय प्रदेश मंत्री, 30 मार्च सोमवार को कृष्णा गौर (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री), अर्चना सिंह प्रदेश मंत्री, 31 मार्च मंगलवार को धर्मेन्द्र सिंह लोधी (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री), राजेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री बीजेपी दफ्तर में जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
मंत्री के नहीं आने पर भेजा जाता है विभाग
बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के बीजेपी दफ्तर में बैठने की व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। हर मंत्री का महीने में पार्टी कार्यालय में बैठने का दिन तय है। अगर किसी दिन त्यौहार या कोई व्यस्ततम दिन आ जाए, तो अगले दिन मंत्री के बैठने की व्यवस्था की जाती है। कोई मंत्री इमरजेंसी के चलते कार्यालय नहीं आ पाता, तो कार्यालय पर आने वाले व्यक्ति और कार्यकर्ताओं को शिकायत के आधार पर तय विभाग के कार्यालय में अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है, ताकि समस्या का समाधान हो सके।


