भोपाल/ खबर डिजिटल/ MP krishi cabinet – मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार किसान हितैषी योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं। 2 मार्च को जनजातीय अंचल बड़वानी में पहली बार कृषि केबिनेट आयोजित की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई चर्चा के बात कही।
कृषि कैबिनेट में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात देंगे। इसका अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित इस वर्ष में हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगे।
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – Khabar Digital
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार मुश्किल वक्त में किसानों के साथ खड़ी है। प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुई फसल क्षति के मुआवजे के लिए सर्वे के बाद सरकार मदद कर रही है। मध्यप्रदेश देश का फूड बॉस्केट है। प्रदेश में रबी, खरीफ, ग्रीष्मकालीन फसलों की अच्छी उत्पादकता है।
मध्यप्रदेश दलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है। गेहूं उत्पादन में भी हम देश में दूसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में उड़द, मसूर, तुअर पर्याप्त मात्रा में पैदा होती है। मध्यप्रदेश तिलहन में भी प्रथम स्थान रखता है। सोयाबीन और मूंगफली सबसे अधिक मध्यप्रदेश में ही होती है। प्राकृतिक खेती और बागवानी में भी मध्यप्रदेश सबसे आगे है। किसानों की समृद्धि के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
Follow the KHABAR DIGITAL MP channel on WhatsApp
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


