मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप स्थान हासिल करने वाली छात्राएं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को सम्मानित किया. उन्होंने दोनों मेधावी छात्राओं को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान जताया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने दोनों को पुस्तकें देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया.
12th में टॉप करने के लिए मिले पैसे
खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने सीएम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. गौरतलब है कि खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल की छात्रा हैं, जबकि चांदनी विश्वकर्मा गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल से पढ़ाई कर रही हैं. दोनों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है.
रिजल्ट हुआ था घोषित
बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया था. रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में मेधावी छात्रों की सूची सामने आई, जिसमें खुशी और चांदनी ने शीर्ष स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. इस बार परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों छात्राओं की उपलब्धि खास रही क्योंकि इन्होंने लगभग पूर्णांक अंक हासिल किए. रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही दोनों छात्राएं चर्चा में बनी हुई हैं. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की है. यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गई है.
कैसे देखें रिजल्ट
- एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा
- रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें
- भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
