mp cm mohan yadav today program: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दावोस यात्रा से भारत वापस आ गये हैं। वे दिल्ली से सीधे जबलपुर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा भी रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 जनवरी के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जबलपुर में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 10:15 बजे – नई दिल्ली से जबलपुर आगमन होगा। प्रातः 10:30 बजे – साउथ सिविल लाइंस, पचपेड़ी, लेखा नगर (जबलपुर) आगमन होगा। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav प्रातः 11 बजे – सिटी बंगाली क्लब, जबलपुर आगमन होगा। इसके बाद यहां केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:40 बजे – गैरीसन मैदान सदर, जबलपुर आगमन होगा। यहां केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ सहभागिता के साथ स्थानीय कार्यक्रम – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav दोपहर 1:30 बजे – 6वीं बटालियन, रांझी, जबलपुर आगमन होगा। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
PM-JANMAN Yojana Corruption: डिंडौरी में सचिव साहब 2 हजार लेकर जारी करते हैं किस्त… – Khabar Digital


