Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP e-scooty distribution: मेधावी बच्चों को मिलेगी ई-स्कूटी, 16 को मुख्यमंत्री मोहन...

MP e-scooty distribution: मेधावी बच्चों को मिलेगी ई-स्कूटी, 16 को मुख्यमंत्री मोहन इन बच्चों को करेंगे सम्मानित

MP e-scooty distribution:मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत 16 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इस योजना में प्रदेश के मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। इसमें वे बच्चे शामिल हैं जिन्होंने
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगा।

जानिए क्या है फ्री स्कूटी योजना: आज टॉपर स्टूडेंट्स को CM स्कूटी राशि का करेंगे वितरण – Khabar Digital

किन विद्यार्थियों को मिलेगा ई-स्कूटी योजना का लाभ?

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

Free Scooty: योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, इन महिलाओं का बस किराया होगा फ्री – Khabar Digital

7,500 से अधिक विद्यार्थी को मिलेगा लाभ, भोपाल में 16 सितंबर को होगा ई-स्कूटी वितरण

मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रूपये व्य्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

MP Free Scooty Yojana: मेधावी छात्र योजना में बड़ा बदलाव, अब 70% अंक लाने वाले टॉपर्स को ही मिलेगी फ्री स्कूटी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट