Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Railway New Train: MP को रेलवे की सौगात, मिली बड़ी ट्रेन,...

MP Railway New Train: MP को रेलवे की सौगात, मिली बड़ी ट्रेन, देखे शेड्यूल

MP Railway New Train: विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए जून का महीना आरामदायक होने जा रहा है। गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटन, पढ़ाई और नौकरियों के सिलसिले में सफर करने वाले यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने मध्य प्रदेश के रीवा से हैदराबाद के चारलपल्ली स्टेशन के बीच एक नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा एलान किया है। 8 जून से शुरू हो रही यह विशेष ट्रेन मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह न मिलने और टिकटों की मारामारी से जूझ रहे लोगों को अब आसानी से कन्फर्म सीट मिल सकेगी।

हैदराबाद से रीवा (ट्रेन नंबर 02157)

दक्षिण भारत से विंध्य अंचल की तरफ लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 02157 चारलपल्ली-रीवा स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 7 जून से 29 जून के मध्य चलाई जा रही है। यह ट्रेन हर शनिवार शाम 5 बजे चारलपल्ली हैदराबाद स्टेशन से अपने सफर की शुरुआत करेगी। रास्ते के तमाम प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए यह एक्सप्रेस अगले दिन यानी रविवार की शाम 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

रीवा से हैदराबाद (ट्रेन नंबर 02158)

मध्य प्रदेश से हैदराबाद जाने वाले पर्यटकों के लिए रेलवे ने रीवा से गाड़ी संख्या 02158 को हरी झंडी दिखाई है। यह स्पेशल ट्रेन 8 जून से 27 जून के बीच हर रविवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी। रविवार दोपहर को खुलकर यह सोमवार को दोपहर 2:45 बजे यात्रियों को चारलपल्ली हैदराबाद पहुंचा देगी।

कुल 4 फेरों का सफर

यह ट्रेन दोनों तरफ से कुल 4-4 फेरे लगाएगी, जिससे लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को तत्काल राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गर्मियों के सीजन में विंध्य और दक्षिण भारत के बीच सीधी कनेक्टिविटी देना है।

क्यों खास है यह ट्रेन?

रीवा, सतना और जबलपुर संभाग के कई छात्र हैदराबाद में रहकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के युवा वहां की आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं। गर्मियों की छुट्टियों में घर आने-जाने के लिए इन्हें कई महीने पहले भी टिकट नहीं मिल पा रहे थे। रेलवे की इस सौगात के बाद अब यात्रियों को तेज गति वाला सफर नसीब हो सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट