P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएमपी के एक दर्जन कलेक्टरों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा… नहीं...

एमपी के एक दर्जन कलेक्टरों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा… नहीं कोई अचल संपत्ति

सरकार को सौंपा संपत्ति का ब्यौरा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारियों की संपत्ति के बारे में जानकारी का खुलासा हो गया है, इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि राज्य के 12 कलेक्टरों के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। साथ ही नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के एक प्लॉट की घोषित कीमत में कमी आई है। ये जानकारी आईएएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का विवरण भारत सरकार को सौंपने के बाद सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी को वेबसाइड पर साझा किया।

एक और दिलचस्प पहलू आया सामने
एमपी के आईएएस अफसरों की साल 2026 के अचल संपत्ति विवरण में एक और दिलचस्प बात सामने आई कि भोपाल के कोलार इलाके के गुराड़ी घाट गांव में करीब 50 अधिकारियों ने खेती की जमीन में सामूहिक निवेश किया है। चार मौजूदा कलेक्टरों ने अपने संपत्ति विवरण में गुराड़ी घाट में निवेश की जानकारी दी है। जिनमें विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह, अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय और नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह शामिल है। जयति सिंह और रजनी सिंह में इसी जमीन को अपनी अचल संपत्ति में शामिल बताया है।

इन कलेक्टरों ने बताई अपनी शून्य अचल संपत्ति
सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर अपलोड जानकारी के अनुसार जिन कलेक्टरों ने अपनी अचल संपत्ति शून्य बताई है, उनमें शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना,नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले, सीहोर कलेक्टर बालागुरू के, अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, देवास कलेक्टर रितुराज, सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल, खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल, आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर, खंडवा कलेक्टर सतीश कुमार एस, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल शामिल हैं।

अन्य अधिकारियों की संपत्ति की जानकारी
गुना कलेक्टर किशोर कन्याल के पास दो मकान, एक प्लॉट और उत्तर प्रदेश व भोपाल में कृषि भूमि दर्ज है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अपर मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी नीलम शमी राव के पास स्वयं के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन उनके पति वी.एल. कांताराव के नाम पर तमिलनाडु में प्लॉट और भोपाल में कृषि भूमि बताई है। इसी तरह पंकज अग्रवाल के पास भोपाल में एक मकान है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है, और इससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1.68 लाख रुपये की आय दर्शाई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट