Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP News: अब दफ्तरों के नहीं लगाने पड़ेगें चक्कर… 181 पर कॉल...

MP News: अब दफ्तरों के नहीं लगाने पड़ेगें चक्कर… 181 पर कॉल से घर बैठे मिलेगा आय-निवास और जाति प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कर सकेंगे कॉल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होने जा रही है। मोहन सरकार ने नागरिकों को सरकारी दफ्तरों और लोक सेवा केंद्रों के चक्कर से राहत देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत पात्र नागरिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर घर बैठे प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।

डिजिटल कॉपी सीधे आवेदक को मिलेगी
नई व्यवस्था के अनुसार आवेदक को 181 पर कॉल के दौरान अपना आधार नंबर दर्ज कराना होगा। इसके लिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी रहेगा। पहचान का सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सरकार के मुताबिक, आवेदन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 24 घंटे के भीतर आय, निवास या जाति प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा। प्रमाण पत्र की डिजिटल कॉपी सीधे आवेदक के व्हाट्सऐप नंबर पर भेजी जाएगी।

वीडी शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात के मायने… दतिया हार के बाद दिल्ली में बढ़ी एमपी बीजेपी की हलचल

ग्रामीण इलाकों को होगा विशेष लाभ
इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलने की उम्मीद है। अब उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों या लोक सेवा केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे लोगों के समय, मेहनत और आने-जाने के खर्च में भी कमी आएगी। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था के जरिए नागरिक सेवाओं को अधिक तेज, पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है। डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की यह पहल प्रदेश में ई-गवर्नेंस को मजबूत करने और सरकारी सेवाओं को घर तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Exclusive News: एमपी के इस शहर में 90 हजार लोगों का एक साथ जा सकता है रोजगार… दुकानें-शोरूम और मॉल प्रभावित होने की आशंका

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट