MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म हुआ, मार्च महीने की राशि जल्द ही हितग्राहीं के खाते में आने वाली है। इस बार लाडली बहनों की 34वीं किस्त 1500 रुपये 1.28 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगा। दूसरी बात महिलाओं को सरकार ने जो 3 हजार रुपये देने का वादा किया था वो अभी नहीं पूरा होने वाला है। क्योंकि मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 में लाडली बहनों को 3 हजार रुपये को लेकर एक सवाल आया था…. इस सवाल के जवाब में मोहन सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि अभी सरकार लाडली बहनों को 15 हजार रुपये दे रही है। यह राशि भविष्य में 3000 रुपये तक बढाया जायेगा। हालांकि सरकार ने 2026-27 वित्तीय वर्ष में लाडली बहनों के लिए 1801 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
सख्त हुए CM मोहन यादव: जिला कलेक्टर को दिए निर्देश, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं – Khabar Digital
कब आएगा लाडली बहनों का पैसा ?
ladli behna yojna 34 installment date – लाडली बहनों की 34वीं किस्त 1500 रुपये मार्च महीने के 10 मार्च से 15 मार्च के बीच आ जाएगी। वैसे हर महीने यह पैसा 10 तारीख खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाल ही दिए भाषण से यह साफ हो गया है कि गुड़ी पड़वा के पहले ही पैसा महिलाओं के खाते में भेज दिया जायेगा। ये राशि प्रदेश की 1.28 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
लाडली बहनों का नया पंजीयन कब से शुरू होगा ?
Ladli Behna Yojna के नए रजिस्ट्रेशन पर सरकार का जवाब – मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार ने विधानसभा में सरकार से लाड़ली बहना के नया पंजियन को लेकर सवाल किया था जिसपर मोहन सरकार ने यह साफ कर दिया है कि लाडली बहनों का नया पंजीयन फिलहाल अभी नहीं होने वाला है। जब विपक्ष ने इस सवाल को पूछा तो कब से शुरू होगा.. इस सवाल के जवाब पर कहा कि अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
‘आनंद विभाग’ पर फिर उठे सवाल… महज एक कर्मचारी चला रहा डिपार्टमेंट – Khabar Digital
लाडली बहनों को 3 हजार कब से मिलेंगे…
Ladli Behna Yojna में महिलाओं को 3000 रुपये कब से दिया जाएगा… इस सवाल के जवाब पर मोहन सरकार ने सरकार ने जवाब में कहा कि वर्तमान में नए लाडली बहनों के पंजीयन को लेकर कोई प्रस्ताव विचारधीन नहीं है। वहीं जवाब में यह भी बताया गया है कि लाडली बहना योजना के शुरु होने के बाद से मार्च 2026 तक एक करोड़ 31 लाख 6 हजार 525 महिलाओं का पंजीयन किया गया है। अभी 1 करोड 25 लाख 29 हजार 051 पंजीयन सक्रिय हैं।
विश्व महिला दिवस: खुलते स्त्रियों के लिए बंद कपाट – Khabar Digital


