सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले पति-पत्नी को स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी व पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को सूचनाकर्ता दुर्गेश बेन, निवासी ग्राम कौड़ियां थाना स्लीमनाबाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते लल्लू बेन और रैना बेन ने उस पर और उसके पिता किशोरीलाल पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किशोरीलाल की मौत हो गई।रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन (40) और उसकी पत्नी रैना बाई (38), निवासी ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश समन, उपनिरीक्षक अनिल यादव, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, शेख यूसुफ, लखन पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों और साइबर सेल के आरक्षक अजय साकेत व सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
स्लीमनाबाद मे होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति-पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


