P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Morning News : सीएम मोहन का जशपुर दौरा, जमीन खरीदना महंगा...

MP Morning News : सीएम मोहन का जशपुर दौरा, जमीन खरीदना महंगा और फसलों को नुकसान

सीएम मोहन यादव का जयपुर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे निवेशकों से मुलाकात करेंगे और “इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात्रि में भोपाल लौटेंगे।

राज्यसभा चुनाव पर सियासी हलचल

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं और उनके नाम की चर्चा तेज है। वहीं कमलनाथ, अरुण यादव और कमलेश्वर पटेल के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में बताए जा रहे हैं।

वन भूमि पर बड़ा आंकड़ा

मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। देशभर में डायवर्ट हुई वन भूमि का 22% हिस्सा अकेले एमपी से है। पिछले 10 वर्षों में 38,553 हेक्टेयर वन भूमि विकास कार्यों में चली गई, जिससे टाइगर रिजर्व पर भी खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भोपाल में जमीन खरीदना होगा महंगा

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में जमीन की कीमतें बढ़ सकती हैं। कोलार और रातीबड़ जैसे क्षेत्रों में सैटेलाइट इमेज के जरिए नई कॉलोनियों की पहचान की गई है। जहां रजिस्ट्री अधिक हो रही है, वहां गाइडलाइन रेट बढ़ाने की तैयारी है।

मौसम ने बदला मिजाज, फसलों को नुकसान

प्रदेश में मार्च महीने में ही मानसून जैसे हालात बन गए हैं। 21 जिलों में बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि 14 जिलों में ओलावृष्टि हुई। भोपाल समेत कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहे। ओलों के कारण गेहूं, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी 26 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

भोपाल में सफाई व्यवस्था में बदलाव

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम पीपीपी मॉडल (40:60) लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी और आधुनिक वाहनों की खरीदी भी शुरू की गई है।

लॉरेंस गैंग की धमकी

भोपाल में एक कारोबारी को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। कोलार क्षेत्र के कारोबारी गौरव जैन को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए जान से मारने की चेतावनी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिजिटल होगी विभागीय जांच प्रक्रिया

मध्यप्रदेश में सिविल सेवा नियम 1966 में संशोधन किया गया है। अब अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जांच में शामिल हो सकेंगे। ई-मेल नोटिस को मान्य किया गया है, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

भाजपा का आंबेडकर जयंती अभियान

भाजपा 13 से 19 अप्रैल तक आंबेडकर जन्मोत्सव महाअभियान चलाएगी। इस दौरान घर-घर संपर्क, संगोष्ठी, दीप प्रज्ज्वलन और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

युवा विधायकों का सम्मेलन

मध्यप्रदेश विधानसभा एक नई पहल के तहत युवा विधायकों का सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 विधायक शामिल होंगे। इसमें विकास और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

पंचायत सचिवों की बड़ी भर्ती

प्रदेश में पंचायत सेवा नियम 2026 लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत 23,011 पंचायत सचिवों की भर्ती होगी। ग्राम रोजगार सहायकों को 50% आरक्षण दिया जाएगा और चयन के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट