P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी… सरसों और तुअर पर भी होगा...

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी… सरसों और तुअर पर भी होगा भावांतर लागू

केंद्र सरकार ने दी अनुमति

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सोयाबीन की फसल पर भावांतर लागू किया गया था, जिसके बाद अब सरसों और तुअर को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आ गया, इन दोनों फसलों पर भी भावांतर लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के सरसों उत्पादक किसानों को भावांतर भुगतान योजना का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। साथ ही तुअर यानी अरहर की 100% सरकारी खरीद की अनुमति केंद्र सरकार ने दे दी है।

शिवराज-मोहन की दिखी ट्यूनिंग
दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच बैठक हुई थी, जिसके बाद उसमें फैसला हुआ कि मध्यप्रदेश के तुअर उत्पादक किसानों से सरकरा पूरी मात्रा में अरहर खरीदेगी, इसके चलते किसानों के लिए ये बड़ी खुशखबरी आई, क्योंकि इसके जरिए उन्हें उचित लाभ मिल जाएगा।

मध्यप्रदेश को बनाएंगे दलहन-तिलहन का हब
एमपी को दलहन और तिलहन के उत्पादन में नंबर वन बनाने की तैयारी की गई है, इसको लेकर केंद्र और राज्य की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी, ताकि मूंग, उड़द, चना, तिल, सरसों और पाम ऑयल की खेती के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम किया जाए और कार्ययोजना के जरिए दलहन-तिलहन के उत्पादन को दीर्घ स्तर तक बढ़ाया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट