P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपत्रकारों के लिए बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

पत्रकारों के लिए बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

पत्रकार बीमा योजना की अंतिम तिथि 27 सितंबर तक बढ़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज को दिशा देने वाले पत्रकारगणों के सुख-दुख में राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पत्रकारों से गत वित्त वर्ष 2024-25 की तरह ही प्रीमियम लिया जायेगा।

पिछले वर्ष से बढ़े हुए प्रीमियम की शेष राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में इस समूह बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि अब हर वर्ष पत्रकारों से उनके द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में जो बीमा प्रीमियम दिया गया था, प्रीमियम की वही राशि ली जाएगी। पत्रकारों से गत वित्त वर्ष की भांति प्रीमियम लेने पर राज्य सरकार पर अनुमानित 4.50 करोड़ रूपये का अतिरिक्त व्यय भार आयेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट