डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ mp pesa mobilizer news: मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत पेसा मोबिलाइजर्स को पिछले 6 माह से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कई नए कर्मचारियों को तो 13 माह से भुगतान नहीं हुआ है, जबकि उन्हें मात्र 4000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।
पंचायत पेसा मोबिलाइजर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक राजाराम साहू ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों के 89 ब्लॉकों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत मोबिलाइजर्स को नियमित भुगतान नहीं मिल रहा है।
MP Unnat Krishi Mahotsav: रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ – Khabar Digital
उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय और जरूरी अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
राजाराम साहू ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार बजट की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण भुगतान में देरी होती है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से जल्द बकाया मानदेय जारी करने और पेसा मोबिलाइजर्स की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
गर्मी में ठंडक देगा आम पन्ना, घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक – Khabar Digital


