P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रभारी मंत्री कुशवाह ने निवाड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा की; मई...

प्रभारी मंत्री कुशवाह ने निवाड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा की; मई माह में ‘राजस्व अभियान’ चलाने के निर्देश

निवाड़ी/ मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की सघन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर जमुना भिड़े की उपस्थिति में जिले के विकास, निर्माण कार्यों और जनहितैषी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। ​मंत्री कुशवाह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसेवा और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें – 8 अप्रैल को शिक्षकों की रैली, बोले- अध्यादेश लाकर राहत दे सरकार – Khabar Digital

​एनीमिया और कुपोषण के विरुद्ध ‘अभियान’

​प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरंतर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों को केवल रस्म अदायगी न मानकर एक ‘मिशन मोड’ (अभियान) के रूप में चलाया जाए ताकि माताओं और बच्चों को योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

मई माह में विशेष ‘राजस्व अभियान’

​1 से 15 मई आम जनता से नामांतरण, तरमीम और बंटवारा जैसे प्रकरणों के आवेदन और शिकायतें प्राप्त की जाएंगी।
​15 से 31 मई प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –आधार बनाने वाली कंपनी में इंटर्नशिप का मौका, इस लिंक से डायरेक्ट करें अप्लाई – Khabar Digital

जल विरासत का संरक्षण: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’

जिले की ऐतिहासिक पहचान और जल सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा: ​चंदेल-बुंदेल कालीन जल संरचनाओं, तालाबों, बावड़ियों और कुओं की व्यापक साफ-सफाई कराई जाए। ​अमृत सरोवरों का विकास, जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और उनके किनारों पर पौधारोपण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण हो। ​ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट न हो, इसके लिए खराब हैंडपंपों और पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए।

निर्माण कार्यों की समय-सीमा और मुख्यमंत्री का दौरा

बैठक में बताया गया कि जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर प्रभारी मंत्री ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन और अन्य निर्माणाधीन शासकीय भवनों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। जिला अस्पताल और संजीवनी क्लीनिकों में स्टाफ और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

यह भी पढ़ें –आधार बनाने वाली कंपनी में इंटर्नशिप का मौका, इस लिंक से डायरेक्ट करें अप्लाई – Khabar Digital

​बैठक में निवाड़ी विधायक अनिल जैन, नपा अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट