P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतभारी बारिश: स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

भारी बारिश: स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

इंदौर और धार कलेक्टर ने जारी किया अवकाश

इंदौर, 5 सितम्बर 2025। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी कर अवकाश की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है इंदौर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए शनिवार, 6 सितम्बर 2025 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही में संभावित कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और मौसम की स्थिति पर सतत नज़र रखें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट