P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैनUjjain News : रोमांच की नई ऊंचाई देने के लिए उज्जैन में...

Ujjain News : रोमांच की नई ऊंचाई देने के लिए उज्जैन में एडवेंचर टूरिज्म…. स्काई-डाइविंग फेस्टिवल का आगाज

श्रद्धालुओं को मिलेगा भक्ति के साथ रोमांच

​उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ देश में एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा देने के उद्देश्य से, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित ‘म.प्र. स्काई-डाइविंग फेस्टिवल का उज्जैन की दताना एयरस्ट्रिप पर शुभारंभ हुआ। इस पहल के माध्यम से राज्य, विशेष रूप से उज्जैन, को राष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

15 फरवरी 2026 तक चलेगा फेस्टिवल
यह रोमांचकारी आयोजन 15 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। एडवेंचर प्रेमी प्रतिदिन सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने का अद्वितीय अनुभव ले सकेंगे। प्रतिभागियों को श्री महाकाल की ऐतिहासिक नगरी को एक रोमांचक और नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिलेगा।

DGCA और USPA कर रहा संचालन
स्काई डाइविंग का संचालन नागरिक विमानन निदेशालय (DGCA) एवं यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन (USPA) द्वारा प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय संस्था स्काई-हाई इंडिया द्वारा किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रशिक्षित स्काई डाइवर और कठोर सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित किए गए हैं ताकि यह अनुभव सुरक्षित और यादगार हो। इच्छुक प्रतिभागी ₹30,000 प्लस जीएसटी शुल्क पर www.skyhighindia.com के माध्यम से अपनी बुकिंग कर सकते हैं। यह फेस्टिवल मध्य प्रदेश को भारत का प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट