टीकमगढ़/सुबोध पाठक/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की सागर संभाग की संभागीय बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। संघ के संभागीय सचिव देवानंद विश्वकर्मा ने बताया कि यह बैठक मुख्यतः 3 और 4 जनवरी को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की दतिया में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी।
संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
इसके साथ–साथ बैठक में जिलों में संगठन के विस्तार, त्रैमासिक बैठकों के आयोजन, विभागीय समितियों के गठन, सदस्यता एवं कर्मचारियों से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों, मांगों एवं समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके निराकरण के लिए आंदोलन की तैयारियों पर बात की गई।
बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिंगवासिया ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बाबूलाल विश्वकर्मा, संभागीय अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष असित शर्मा, छतरपुर जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, सागर जिला अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, दमोह जिला संयोजक सुरेंद्र राय, टीकमगढ़ जिला सचिव विवेक खरे, जिला कोषाध्यक्ष अमर शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे।


