Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Report: मध्यप्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी… 14 जिलों...

MP Weather Report: मध्यप्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी… 14 जिलों में बाढ़ की संभावना

कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में शनिवार, 1 अगस्त को मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही लोगों को भी सावधान रहने की अपील की गई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आगर-मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम और शाजापुर जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में कम समय में तेज बारिश होने से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, सीधी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

लोगों को किया सावधान
मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है और कई स्थानों पर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने की आशंका है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने, तेज बारिश के दौरान नदी-नालों को पार नहीं करने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट